UP GK

UP GK

UP TET Social Studies (सामाजिक अध्ययन) 100+ Important MCQs in Hindi

UP TET सामाजिक अध्ययन (Social Studies) परीक्षा की तैयारी के लिए यहाँ 100+ महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) दिए गए हैं। यह Quiz आपको History, भूगोल, राजनीति विज्ञान और पर्यावरण के प्रमुख विषयों का अभ्यास करने में मदद करेगा। UP GK Quiz – 50 Questions per Page ✅ Correct: 0    |    ❌ Wrong: 0 अगले 50 सवाल लोड करें

General Knowledge In Hindi, UP GK

उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य| परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण

उत्तर प्रदेश भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है। उत्तर प्रदेश अपने ऐतिहासिक सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों के लिए अटल प्रसिद्ध है। उत्तर प्रदेश में कई प्रमुख पर्यटन स्थल भी स्थित है जिसे भारत का इतिहास धर्म व संस्कृति जुड़ी हुई है। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में, यहां के वन्य जीव अभ्यारण व उद्यान काफी प्रसिद्ध है। वन्य जीव संरक्षण को बढ़ावा देते हुए उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान व वन्य जीव अभ्यारण स्थापित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में बढ़ते हुए शहरीकरण व पेड़ व जंगल काटने की वजह से कई जंगली जानवर लुप्त हो चुके हैं उन्हीं के संरक्षण के लिए यह प्रसिद्ध अभ्यारण बनाए गए हैं। इस लेख में हम उत्तर प्रदेश के कुछ राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभ्यारण के बारे में पड़ेंगे जो की प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। व UP Constable आदि परीक्षा में पूछे जाते हैं। उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश में केवल एक ही प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान है। जो की काफी प्राचीन समय से निर्मित है।निम्नलिखित उत्तर प्रदेश का प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान है। संरक्षित क्षेत्र स्थान प्रमुख वन्यजीव दुधवा राष्ट्रीय उद्यान लखीमपुर खीरी बाघ, गैंडा, बारहसिंगा कतरनिया घाट वन्यजीव अभयारण्य बहराइच घड़ियाल, गंगा डॉल्फिन राष्ट्रीय चंबल वन्यजीव अभयारण्य चंबल नदी क्षेत्र घड़ियाल, डॉल्फिन हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य मेरठ क्षेत्र नीलगाय, सांभर रणीपुर वन्यजीव अभयारण्य चित्रकूट तेंदुआ, चीतल कैमूर वन्यजीव अभयारण्य सोनभद्र-मिर्जापुर भालू, चिंकारा 1. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश का एकमात्र और सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान दुधवा राष्ट्रीय उद्यान है। इस उद्यान की स्थापना सन 1977 में की गई थी। यह लखीमपुरी के जिले नेपाल के पास में स्थित है। यह लगभग 490 किलोमीटर क्षेत्र की लंबाई में फैला हुआ है। यह उद्यान अपनी जैव विविधता के लिए काफी प्रसिद्ध माना जाता है। यहां पर पाए जाने वाले प्रमुख वन्य जीव बंगाल टाइगर, एक सिंह वाला गंदा, एशियाई हाथी, बारासिंघा, हिरण, तेंदुआ, जंगली सूअर और मगरमच्छ आदि पाए जाते है। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान बारहसिंगा संरक्षण के लिए काफी प्रसिद्ध है। वन्य जीव के अलावा यहां पर स्थानीय व प्रवासी पक्षी भी पाए जाते हैं। यह उद्यान प्रकृति प्रेमियों के लिए एक अच्छा प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। यह उद्यान नेपाल भारत की तराई सीमा क्षेत्र पर स्थित है। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में प्रोजेक्ट टाइगर भी चलाया जाता है। यहां पर केवल भारत के लोग ही नहीं व विदेश से आए लोग भी पर्यटन करना पसंद करते हैं। जीव प्रेमियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र है। इसके आसपास घास के मैदान पाए जाते हैं। यहां दुर्लभ प्रजातियों के साथ- साथ संकटग्रस्त प्रजातियां भी जानवरों की पाई जाती है। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान घूमना पर्यटकों के लिए काफी रोमांचित होता है। बिंदु जानकारी नाम दुधवा राष्ट्रीय उद्यान प्रकार राष्ट्रीय उद्यान स्थापना वर्ष 1977 स्थान लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश क्षेत्र तराई क्षेत्र प्रसिद्धि उत्तर प्रदेश का प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान प्रमुख वन्यजीव बाघ, एक सींग वाला गैंडा, बारहसिंगा, हाथी प्रमुख वनस्पति साल के घने वन एवं घासभूमि महत्व प्रोजेक्ट टाइगर एवं गैंडा संरक्षण के लिए प्रसिद्ध 1. कतरनिया वन्य जीव अभ्यारण कतरनिया वन्य जीव अभ्यारण उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित है। यह नेपाल की सीमा से जुड़ा हुआ है। यह वन्य जीव अभ्यारण जैव विविधता का मुख्य केंद्र माना जाता है। इसकी स्थापना लगभग 1975 में हुई थी। यह लगभग 550 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां पर बाघ तेंदुआ हाथी चीतल एक सिंह वाला गेंडा फिशिंग कैट और ऊदबिलाव आदि जीव पाए जाते हैं। इस अभ्यारण के पास ही गेरुआ नदी है जो की काफी प्रसिद्ध नदी है। इस नदी में घड़ियाल और मगरमच्छ पाए जाते हैं। यह अभ्यारण 2003 में टाइगर प्रोजेक्ट में भी शामिल था। यहां पर पर्यटक जंगल सफारी व वोटिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं। यहां पर मुख्य वन्य जीव जिनकी प्रजातियां लुप्त होती जा रही हैं उनका संरक्षण किया जाता है। यहां पर पक्षियों में गिद्ध, नीलकंठ प्रमुख है। हाल ही में इसको टूरिज्म के लिए विकसित किया गया है। यह भारतीय वन्य जीव संस्थान सहित कई संस्थाओं का अनुसंधान का केंद्र रहा है। यहां पर वन्य जीवों की निगरानी की जाती है। वन्य जीवों की निगरानी के लिए निगरानी नेटवर्क भी जारी किया गया है। 2. राष्ट्रीय चंबल वन्य जीव अभ्यारण राष्ट्रीय चंबल वन्य जीव अभ्यारण उत्तर भारत में चंबल नदी के किनारे पर स्थित है। यह वन्य जीव अभ्यारण उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश एवं राजस्थान की सीमाओं तक फैला हुआ है। की स्थापना लगभग 1979 में हुई थी। यहां पर मुख्य प्रजातियां डॉल्फिन, घड़ियाल आदि पाए जाते हैं। यह अभ्यारण वन्य जीव संरक्षण 1972 के अंतर्गत संरक्षित है। यह चंबल नदी के 425 किलोमीटर लंबी धारा के साथ जुड़ा हुआ है। चंबल नदी भारत की सबसे स्वच्छ नदियों में से एक मानी जाती है इसलिए इन जीवों के लिए राष्ट्रीय चंबल वन्य जीव अभ्यारण आदर्श है। इस अभ्यारण में न केवल जलचर को बल्कि कई वन्य जीवों को भी संरक्षण प्रदान है। यहां पर पक्षियों की भी 320 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। यह वन्य जीव अभ्यारण बर्ड लाइफ इंटरनेशनल के महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। 3. हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर के आसपास फैला हुआ है। यह एक सबसे बड़ा वन्य जीव अभ्यारण है। इस अभ्यारण की स्थापना लगभग 1986 में हुई थी। यह लगभग 2073 किलोमीटर वर्ग के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह प्रमुख नदी गंगा पर स्थित है। यहां के प्रसिद्ध जीव हिरण, नीलगाय, तेंदुआ, जंगली सूअर, घड़ियाल आदि है। यहां पर कई प्रवासी पक्षी भी पाए जाते हैं। यह क्षेत्र ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि हस्तिनापुर को महाभारत काल से जोड़ा गया है। हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण को दलदली हिरण का संरक्षण क्षेत्र माना जाता है। यहां पर रेत के टिलो घास के मैदाने का मिश्रण पाया जाता है। इसमें लगभग 350 पक्षी भी पाए जाते हैं। यह पारिस्थितिकी संतुलन बनाने में अत्यंत महत्वपूर्णता रखता है। प्रवासी पक्षियों का यहां पर प्रवेश इसको अत्यंत लोकप्रियता प्रदान करता है। यहां सरकार द्वारा कई जीवन के संरक्षण के लिए भी योजनाएं चलाई गई हैं। जिनमें से एक योजना राष्ट्रीय हरित अधिकरण है जिसे 2024 में यहां पर चलाया

General Knowledge In Hindi, UP GK

UP Lekhpal GK Question Bank 2026 + PDF Download

उत्तर प्रदेश लेखपाल एग्जाम के लिए आपको इस पेज पर इसे जनरल नॉलेज के सवाल मिलने वाले है जो की आपकी तयारी को और मजबूत कर देंगे | सबसे पहेले हम जानते है UP Lekhpal 2026 के Syllabus के बारे में, भाग विषय प्रश्न / अंक भाग-1 सामान्य ज्ञान (इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थशास्त्र) 20 भाग-1 ग्राम्य समाज, समसामयिकी, विज्ञान 15 भाग-1 पर्यावरण, DI और हिन्दी 30 भाग-2 कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी 15 भाग-3 उत्तर प्रदेश विशेष (UP Special GK) 20 ⚠️ नेगेटिव मार्किंग: 1/4 (25%) | कुल समय: 120 मिनट इस वेबसाइट पर इन सभी विषयों से जुड़े हुए 10,000 से ज्यादा प्रश्न आपको पढने के लिए मिल जायेंगे, पर हम आपकी तयारी अच्छे से यही करवा देंगे भारत का इतिहास और भूगोल, और अर्थशास्त्र से जुड़े हुए सवाल आपको नीचे दिए गये बटन पर मिल जायेंगे इतिहास (History) भूगोल (Geography) अर्थशास्त्र (Economics) यहाँ पर उत्तर प्रदेश लेखपाल एग्जाम के लिए मिक्स सभी विषयों के 1000 सवाल दे रहे है | ये आपकी एग्जाम में बहुत मदद करेंगे GK Quiz ✅ Correct: 0    |    ❌ Wrong: 0 Load More Questions ऑनलाइन एग्जाम देने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके कंप्यूटर के सभी hardware सही से काम कर रहे हों। keyboard की keys stuck हैं या ghosting हो रही है, यह check करने के लिए test-keyboard.online जैसे free online tools का उपयोग करें।

UP GK

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के नाम और उनकी पूरी जानकारी

मुख्य विवरण जानकारी कुल जिलों की संख्या 75 कुल मंडलों की संख्या 18 राजधानी लखनऊ सबसे बड़ा जिला (क्षेत्रफल) लखीमपुर खीरी सबसे छोटा जिला (क्षेत्रफल) हापुड़ सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला प्रयागराज सबसे साक्षर जिला गौतम बुद्ध नगर श्रेणी जिले का नाम विशेषता क्षेत्रफल में सबसे बड़ा लखीमपुर खीरी 7,680 वर्ग किमी क्षेत्रफल में सबसे छोटा हापुड़ 660 वर्ग किमी सर्वाधिक जनसंख्या प्रयागराज सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला न्यूनतम जनसंख्या महोबा सबसे कम आबादी वाला जिला सबसे अधिक साक्षरता गौतम बुद्ध नगर सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे लोग सबसे कम साक्षरता श्रावस्ती सबसे कम साक्षरता दर वर्तमान नाम पुराना/अन्य नाम प्रयागराज इलाहाबाद अयोध्या फैजाबाद वाराणसी बनारस / काशी गोरखपुर गोरखपुरम कन्नौज कान्यकुब्ज (इत्र नगरी) कुशीनगर कसिया जिला प्रसिद्ध उद्योग अलीगढ़ ताले और हार्डवेयर भदोही कालीन (Carpet) कन्नौज इत्र (Perfume) मुरादाबाद पीतल के बर्तन मेरठ खेल का सामान आगरा चमड़ा उत्पाद और पेठा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कुल कितने जिले हैं? उत्तर प्रदेश में वर्तमान में कुल 75 जिले हैं, जो 18 प्रशासनिक मंडलों में विभाजित हैं। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला कौन सा है? लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा जिला है। इसका कुल क्षेत्रफल 7,680 वर्ग किलोमीटर है। यूपी का सबसे नया जिला (75वां जिला) कौन सा है? यूपी के नवीनतम जिलों में शामली, हापुड़ और संभल शामिल हैं। प्रशासनिक सुधारों के तहत नए जिलों का गठन समय-समय पर होता रहा है, वर्तमान में 75 जिले क्रियाशील हैं। उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला क्षेत्रफल में कौन सा है? हापुड़ जिला उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला है (लगभग 660 वर्ग किमी)। यूपी का कौन सा जिला सर्वाधिक जनसंख्या वाला है? प्रयागराज (इलाहाबाद) उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला है।

General Knowledge In Hindi, UP GK

उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल: इतिहास, संस्कृति और रोचक तथ्य | UP Tourism 2026

उत्तर प्रदेश भारत का एक समृद्ध एवं प्रमुख राज्य है। उत्तर प्रदेश से भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं भौगोलिक वस्तुएं जुड़ी हुई है। उत्तर प्रदेश को भारत का हृदय माना जाता है। उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक ,ऐतिहासिक पर्यटन स्थल देखने को मिलते हैं। यहां अध्यात्म शांति देखने को मिलती है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल अपनी अलग कहानी समेटे हुए है। प्रत्येक पर्यटन स्थल भारत में अत्यंत प्रसिद्ध है। UP के प्रमुख पर्यटन स्थल उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। Up कांस्टेबल परीक्षा Up tet परीक्षा आदि कई अन्य परीक्षाओं में भी उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं। निम्नलिखित उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल है जो आपको बताए गए हैं। 1. ताजमहल स्थान: आगरा ताजमहल का निर्माण 1632 में शुरू हुआ था एवं 1653 में समाप्त हुआ था। ताजमहल सफेद संगमरमर का बना हुआ है जो की मकराना से लाया गया था।ताजमहल का गुंबद बड़ा ही शानदार है वह इसके आसपास की चार मीनारें इसकी शोभा में चार चांद लगा देती है।ताज महल सफेद संगमरमर के पत्थरों से बना हुआ है।यह उत्तर प्रदेश के इतिहास से जुड़ा हुआ है। ताजमहल प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इतिहास का मानना है कि मुगल शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के लिए प्रेम याद में निर्मित कराया था। ताज महल अपनी सुंदर नक्काशी एवं वास्तु कला के लिए अत्यंत प्रसिद्ध है। ताजमहल केवल भारत प्रसिद्ध ही नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध है। ताजमहल उत्तर प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। देश विदेश से लाखों पर्यटक ताजमहल का सुंदर एवं मनमोहक दृश्य देखने आते हैं। ताजमहल आगरा के बीचो-बीच बना हुआ है।ताजमहल के पीछे से यमुना नदी बहती हुई दिखाई देती है। सूर्य अस्त होते ही ताजमहल का मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है। ताजमहल को बनने में लगभग 22 साल का समय लगा था। माना जाता है कि ताजमहल में मुमताज एवं शाहजहां को दफनाया गया था। ताजमहल का निर्माण काफी कीमती पत्थरों से किया गया था। ताजमहल के सामने एक मनमोहक गार्डन बना हुआ है जिसका नाम चारबाग है। Important point: ताजमहल सात अजूबों में से एक अजूबा है। FAQ महत्वपूर्ण ताजमहल किसकी याद में बनवाया गया था? मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में इसे बनवाया था। ताजमहल को बनने में कितना समय लगा? इसका निर्माण 1632 में शुरू हुआ और इसे पूरा होने में लगभग 22 साल लगे। ताजमहल का वास्तुकार (Architect) कौन था? इसके मुख्य वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी थे। ताजमहल किस पत्थर से बना है? यह राजस्थान के मकराना से लाए गए सफेद संगमरमर से बना है। ताजमहल की ऊँचाई कितनी है? ताजमहल की कुल ऊँचाई 73 मीटर है। 2. फतेहपुर सीकरी स्थान: आगरा के पास फतेहपुर सीकरी का निर्माण 1571 में किया गया था। फतेहपुर शब्द का मतलब विजय का शहर है एवं सीकरी उसके पुराने गांव का नाम था। यह जगह काफी शांत एवं रहस्यमय मानी जाती है। फतेहपुर सीकरी लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है। फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाजा 54 मीटर ऊंचा है। इतिहास का मानना है की बुलंद दरवाजा पर कुरान की आयतें लिखी है। इतिहास का मानना है कि दीवान-ए-खास में बैठकर अकबर अपनी महत्वपूर्ण संगोष्ठी किया करते थे।‍ यह स्थान विभिन्न धर्मो की एकता को प्रदर्शित करता है। यहां का जामा मस्जिद बुलंद दरवाजा व दीवान-ए-खास पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। फतेहपुर सिकरी घूमने कई पर्यटक काफी दूर-दूर से यहां पर आते हैं। फतेहपुर सीकरी में हिंदू एवं मुस्लिम वास्तुकला का मिश्रण है। फतेहपुर सिकरी यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में शामिल भी है। इतिहास का मानना है कि फतेहपुर सिकरी मुगल अकबर ने बसाया था। Important point: फतेहपुर सीकरी को अकबर ने अपनी राजनीतिक और धार्मिक विचारधारा को लागू करने के लिए बनाया था। 3. अयोध्या-राम जन्मभूमि राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को किया गया था। राम मंदिर में भगवान के बाल रूप की मूर्ति स्थापित की गई है। राम मंदिर गुलाबी पत्थरों से निर्मित है। यह मंदिर भारत के ऐतिहासिक एवं धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। अयोध्या राम जन्म भूमि को उत्तर प्रदेश के धार्मिक प्रमुख स्थलों में से एक माना जाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री राम जी का जन्म अयोध्या में हुआ था। अयोध्या उत्तर प्रदेश में स्थित एक काफी पुराना शहर है जो अपनी धार्मिकता के लिए प्रसिद्ध है। अयोध्या राम जन्म भूमि प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक मानी जाती है।यहां पर श्री राम जी का भाव राम मंदिर का निर्माण किया गया है। हर साल यहां रामनवमी पर लाखों लोगों द्वारा दीपदान भी किया जाता है। प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु राम जन्मभूमि में श्री राम के भव्य मंदिर के दर्शन करने आते हैं। राम मंदिर का निर्माण होने के पश्चात लाखों पर्यटकों को यहां दर्शन करने के लिए आता हुआ देखा जाता है। राम मंदिर उत्तर प्रदेश की धार्मिक सुंदरता को दर्शाता है। अयोध्या सरयू नदी के किनारे बसा एक शहर है। ‍ अयोध्या शहर का उल्लेख हिंदुओं के प्रमुख प्राचीन ग्रंथो जैसे रामायण में है। यहां पर बहती सरयू नदी एक पवित्र नदी मानी जाती है।लोग दूर-दूर से अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने आते हैं। Important point: अयोध्या बहुत प्राचीन एवं लाखों साल पुराना शहर माना जाता है। 4. मथुरा-वृंदावन मथुरा और वृंदावन भारत के सभी पवित्र स्थान में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मथुरा वृंदावन श्री कृष्ण की जन्म भूमि है। यह यमुना नदी के किनारे स्थित है। मथुरा और वृंदावन को मिलाकर ब्रजभूमि कहा जाता है। मथुरा वृंदावन में अनेकों पर्यटन स्थल है जैसे श्री कृष्ण जन्मभूमि, राधा रमन मंदिर, कोकिला वन, प्रेम मंदिर व इस्कॉन टेंपल आदि। मथुरा वृंदावन में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।केवल भारत के ही नहीं आसपास के देशों से भी काफी लोग आते हैं। ब्रज में लगभग 84 कोर् की परिक्रमा है जिसको पूरी करने अनेकों भक्त आते हैं। यहां पर होली का त्योहार सबसे प्रमुख माना जाता है।वृंदावन की होली केवल भारत में ही नहीं बल्कि देश विदेश में भी अत्यंत प्रसिद्ध मानी जाती है।बाहर के देशों के लोग भी वृंदावन की होली खेलने आते हैं। मथुरा वृंदावन श्री कृष्ण की लीलाओं

General Knowledge In Hindi, UP GK

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 2026 | UP Economy Notes, GK, MCQ PDF

भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश अपने उद्योग और कृषि क्षेत्र में बहुत आगे रहे है | UP की अर्थव्यवस्था भारत की कुल जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान देती है। इस पोस्ट पर हम उत्तर प्रदेश के अर्थव्यवस्ता से जुड़े हुए सवालों को जानेंगे  उत्तर प्रदेश का अर्थव्यवस्था UP की अर्थव्यवस्ता में कृषि का बहुत बड़ा रोल है लगभग 65 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है  यहाँ गेहूँ, धान, गन्ना, आलू और दालों का उत्पादन बड़े स्तर पर होता है। कृषि में गन्ना उतपादन के लिए उत्तर प्रदेश का भारत में बहुत बड़ा योगदान है    Load More Questions उत्तर प्रदेश का भूगोल से जुड़े हुए सवालों के लिए यहाँ क्लिक करें 

Scroll to Top