उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल: इतिहास, संस्कृति और रोचक तथ्य | UP Tourism 2026
उत्तर प्रदेश भारत का एक समृद्ध एवं प्रमुख राज्य है। उत्तर प्रदेश से भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं भौगोलिक वस्तुएं जुड़ी हुई है। उत्तर प्रदेश को भारत का हृदय माना जाता है। उत्तर प्रदेश में धार्मिक, सांस्कृतिक ,ऐतिहासिक पर्यटन स्थल देखने को मिलते हैं। यहां अध्यात्म शांति देखने को मिलती है। उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थल अपनी अलग कहानी समेटे हुए है। प्रत्येक पर्यटन स्थल भारत में अत्यंत प्रसिद्ध है। UP के प्रमुख पर्यटन स्थल उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। Up कांस्टेबल परीक्षा Up tet परीक्षा आदि कई अन्य परीक्षाओं में भी उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं। निम्नलिखित उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल है जो आपको बताए गए हैं। 1. ताजमहल स्थान: आगरा ताजमहल का निर्माण 1632 में शुरू हुआ था एवं 1653 में समाप्त हुआ था। ताजमहल सफेद संगमरमर का बना हुआ है जो की मकराना से लाया गया था।ताजमहल का गुंबद बड़ा ही शानदार है वह इसके आसपास की चार मीनारें इसकी शोभा में चार चांद लगा देती है।ताज महल सफेद संगमरमर के पत्थरों से बना हुआ है।यह उत्तर प्रदेश के इतिहास से जुड़ा हुआ है। ताजमहल प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इतिहास का मानना है कि मुगल शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज के लिए प्रेम याद में निर्मित कराया था। ताज महल अपनी सुंदर नक्काशी एवं वास्तु कला के लिए अत्यंत प्रसिद्ध है। ताजमहल केवल भारत प्रसिद्ध ही नहीं बल्कि विश्व प्रसिद्ध है। ताजमहल उत्तर प्रदेश का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। देश विदेश से लाखों पर्यटक ताजमहल का सुंदर एवं मनमोहक दृश्य देखने आते हैं। ताजमहल आगरा के बीचो-बीच बना हुआ है।ताजमहल के पीछे से यमुना नदी बहती हुई दिखाई देती है। सूर्य अस्त होते ही ताजमहल का मनमोहक दृश्य देखने को मिलता है। ताजमहल को बनने में लगभग 22 साल का समय लगा था। माना जाता है कि ताजमहल में मुमताज एवं शाहजहां को दफनाया गया था। ताजमहल का निर्माण काफी कीमती पत्थरों से किया गया था। ताजमहल के सामने एक मनमोहक गार्डन बना हुआ है जिसका नाम चारबाग है। Important point: ताजमहल सात अजूबों में से एक अजूबा है। FAQ महत्वपूर्ण ताजमहल किसकी याद में बनवाया गया था? मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में इसे बनवाया था। ताजमहल को बनने में कितना समय लगा? इसका निर्माण 1632 में शुरू हुआ और इसे पूरा होने में लगभग 22 साल लगे। ताजमहल का वास्तुकार (Architect) कौन था? इसके मुख्य वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी थे। ताजमहल किस पत्थर से बना है? यह राजस्थान के मकराना से लाए गए सफेद संगमरमर से बना है। ताजमहल की ऊँचाई कितनी है? ताजमहल की कुल ऊँचाई 73 मीटर है। 2. फतेहपुर सीकरी स्थान: आगरा के पास फतेहपुर सीकरी का निर्माण 1571 में किया गया था। फतेहपुर शब्द का मतलब विजय का शहर है एवं सीकरी उसके पुराने गांव का नाम था। यह जगह काफी शांत एवं रहस्यमय मानी जाती है। फतेहपुर सीकरी लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है। फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरवाजा 54 मीटर ऊंचा है। इतिहास का मानना है की बुलंद दरवाजा पर कुरान की आयतें लिखी है। इतिहास का मानना है कि दीवान-ए-खास में बैठकर अकबर अपनी महत्वपूर्ण संगोष्ठी किया करते थे। यह स्थान विभिन्न धर्मो की एकता को प्रदर्शित करता है। यहां का जामा मस्जिद बुलंद दरवाजा व दीवान-ए-खास पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। फतेहपुर सिकरी घूमने कई पर्यटक काफी दूर-दूर से यहां पर आते हैं। फतेहपुर सीकरी में हिंदू एवं मुस्लिम वास्तुकला का मिश्रण है। फतेहपुर सिकरी यूनेस्को के विश्व धरोहर सूची में शामिल भी है। इतिहास का मानना है कि फतेहपुर सिकरी मुगल अकबर ने बसाया था। Important point: फतेहपुर सीकरी को अकबर ने अपनी राजनीतिक और धार्मिक विचारधारा को लागू करने के लिए बनाया था। 3. अयोध्या-राम जन्मभूमि राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2024 को किया गया था। राम मंदिर में भगवान के बाल रूप की मूर्ति स्थापित की गई है। राम मंदिर गुलाबी पत्थरों से निर्मित है। यह मंदिर भारत के ऐतिहासिक एवं धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। अयोध्या राम जन्म भूमि को उत्तर प्रदेश के धार्मिक प्रमुख स्थलों में से एक माना जाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्री राम जी का जन्म अयोध्या में हुआ था। अयोध्या उत्तर प्रदेश में स्थित एक काफी पुराना शहर है जो अपनी धार्मिकता के लिए प्रसिद्ध है। अयोध्या राम जन्म भूमि प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक मानी जाती है।यहां पर श्री राम जी का भाव राम मंदिर का निर्माण किया गया है। हर साल यहां रामनवमी पर लाखों लोगों द्वारा दीपदान भी किया जाता है। प्रत्येक वर्ष लाखों श्रद्धालु राम जन्मभूमि में श्री राम के भव्य मंदिर के दर्शन करने आते हैं। राम मंदिर का निर्माण होने के पश्चात लाखों पर्यटकों को यहां दर्शन करने के लिए आता हुआ देखा जाता है। राम मंदिर उत्तर प्रदेश की धार्मिक सुंदरता को दर्शाता है। अयोध्या सरयू नदी के किनारे बसा एक शहर है। अयोध्या शहर का उल्लेख हिंदुओं के प्रमुख प्राचीन ग्रंथो जैसे रामायण में है। यहां पर बहती सरयू नदी एक पवित्र नदी मानी जाती है।लोग दूर-दूर से अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करने आते हैं। Important point: अयोध्या बहुत प्राचीन एवं लाखों साल पुराना शहर माना जाता है। 4. मथुरा-वृंदावन मथुरा और वृंदावन भारत के सभी पवित्र स्थान में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मथुरा वृंदावन श्री कृष्ण की जन्म भूमि है। यह यमुना नदी के किनारे स्थित है। मथुरा और वृंदावन को मिलाकर ब्रजभूमि कहा जाता है। मथुरा वृंदावन में अनेकों पर्यटन स्थल है जैसे श्री कृष्ण जन्मभूमि, राधा रमन मंदिर, कोकिला वन, प्रेम मंदिर व इस्कॉन टेंपल आदि। मथुरा वृंदावन में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।केवल भारत के ही नहीं आसपास के देशों से भी काफी लोग आते हैं। ब्रज में लगभग 84 कोर् की परिक्रमा है जिसको पूरी करने अनेकों भक्त आते हैं। यहां पर होली का त्योहार सबसे प्रमुख माना जाता है।वृंदावन की होली केवल भारत में ही नहीं बल्कि देश विदेश में भी अत्यंत प्रसिद्ध मानी जाती है।बाहर के देशों के लोग भी वृंदावन की होली खेलने आते हैं। मथुरा वृंदावन श्री कृष्ण की लीलाओं







