UP History & Geography

UP Rivers
Uttar Pradesh GK, UP History & Geography

उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियां और उनके उद्गम स्थल (गंगा, यमुना, गोमती, घाघरा)

उत्तर प्रदेश भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है, जिसकी कृषि, अर्थव्यवस्था और संस्कृति में नदियों का विशेष योगदान है। राज्य की अधिकांश जनसंख्या और कृषि व्यवस्था नदियों पर निर्भर करती है। उत्तर प्रदेश में बहने वाली प्रमुख नदियों में गंगा, यमुना, गोमती और घाघरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। आइए इन नदियों और उनके उद्गम स्थलों(Origin Point) के बारे में विस्तार से जानते हैं। UP की प्रमुख नदियाँ गंगा नदी भारत की सबसे पवित्र नदी गंगा नदी मानी जाती है | इसका उद्गम स्थल गंगोत्री ग्लेशियर (गोमुख) है जो की उत्तराखंड में स्थित है | इस नदी का सबसे प्रमुख बांध, टिहरी बांध है गंगा नदी का उद्गम स्थल, लंबाई, सहायक नदियाँ, प्रवाह क्षेत्र, डेल्टा तथा महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान आप नीचे जान सकते है विषय जानकारी नदी का नाम गंगा नदी नदी का प्रकार हिमालयी नदी उद्गम स्थल गंगोत्री ग्लेशियर (गोमुख) उद्गम राज्य उत्तराखंड उद्गम की ऊँचाई लगभग 4,100 मीटर कुल लंबाई लगभग 2,525 किमी प्रमुख शहर हरिद्वार, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, पटना यमुना से संगम त्रिवेणी संगम अंतिम गंतव्य बंगाल की खाड़ी डेल्टा सुंदरबन डेल्टा विश्व का स्थान विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा धार्मिक महत्व भारत की सबसे पवित्र नदी राष्ट्रीय नदी घोषित वर्ष 2008 संबंधित परियोजना राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन प्रमुख बांध टिहरी बांध नदी बेसिन क्षेत्र लगभग 10.86 लाख वर्ग किमी नीचे दिए गये मानचित्र पर आप गंगा नदी की दिशा और दूसरी जानकारी को आसानी से समझ सकते है गंगा नदी के साथ कुछ संगम स्थल की जानकारी नदी संगम स्थल रामगंगा नदी कन्नौज के निकट गोमती नदी गाजीपुर के पास कैथी यमुना नदी प्रयागराज घाघरा नदी बलिया के पास टोंस नदी प्रयागराज क्षेत्र महत्वपूर्ण तथ्य यमुना नदी गंगा नदी के बाद उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियां में जिस नदी को सबसे ज्यादा याद किया जाता है वो यमुना नदी उत्तर प्रदेश के प्रमुख नदियों में से एक है ये भी एक हिमालयी नदी है | इसका Origin Point(उद्गम स्थल) यमुनोत्री ग्लेशियर है और ये भी उत्तराखंड में है आप नीचे गंगा और यमुना दोनों नदियों को बारे में नीचे मानचित्र में समझ सकते है यमुना नदी के बारे में जानकारी विषय जानकारी नदी का नाम यमुना नदी नदी का प्रकार हिमालयी नदी उद्गम स्थल यमुनोत्री ग्लेशियर उद्गम की ऊँचाई लगभग 6,387 मीटर उद्गम राज्य उत्तराखंड कुल लंबाई लगभग 1,376 किमी प्रवाह वाले राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश भारत की सबसे बड़ी सहायक नदी गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी अंतिम गंतव्य गंगा नदी में विलय प्रमुख शहर दिल्ली, मथुरा, आगरा, प्रयागराज प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मथुरा, वृंदावन ऐतिहासिक महत्व ताजमहल यमुना नदी के किनारे स्थित है नदी बेसिन क्षेत्र लगभग 3.66 लाख वर्ग किमी धार्मिक महत्व हिंदू धर्म में पवित्र नदी, देवी यमुना का स्वरूप घाघरा नदी तिब्बती पठार से निकलने वाली घाघरा नदी उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियों की श्रेणी में आती है जैसे की आप देख सकते है इस नदी का गंगा नदी से मिलना बिहार में होता है जो की छपरा जिले में है और यही नदी अयोध्या में सरयू नाम से प्रसिद्ध होती है | विषय जानकारी नदी का नाम घाघरा नदी अन्य नाम कर्णाली (नेपाल में), सरयू (कुछ क्षेत्रों में) अंग्रेजी नाम Ghaghara River नदी का प्रकार हिमालयी नदी उद्गम स्थल मापचाचुंगो हिमनद उद्गम क्षेत्र तिब्बती पठार कुल लंबाई लगभग 1,080 किमी प्रवाह वाले देश चीन, नेपाल, भारत भारत में प्रवेश उत्तर प्रदेश के बहराइच क्षेत्र के पास किस नदी की सहायक गंगा नदी गंगा से संगम छपरा के निकट जल प्रवाह गंगा की सबसे अधिक जल वाली सहायक नदियों में से एक प्रमुख सहायक नदियाँ शारदा, राप्ती, छोटी गंडक, सरयू नदी बेसिन गंगा नदी प्रणाली धार्मिक महत्व अयोध्या क्षेत्र में सरयू नाम से प्रसिद्ध प्रश्न उत्तर घाघरा नदी का उद्गम कहाँ है? तिब्बत के मापचाचुंगो हिमनद से नेपाल में घाघरा नदी को क्या कहा जाता है? कर्णाली अयोध्या में घाघरा नदी किस नाम से जानी जाती है? सरयू घाघरा किस नदी की सहायक नदी है? गंगा नदी घाघरा और गंगा का संगम कहाँ होता है? छपरा (बिहार) के निकट घाघरा की प्रमुख सहायक नदी कौन है? राप्ती नदी उत्तर प्रदेश की सबसे अधिक जल वाली नदी घाघरा गोमती नदी फुलहर झील (गोमत ताल) से निकलने वाली ये नदी उत्तर प्रदेश के अंदर ही बहती है और इसका संगम गंगा से वाराणसी के निकट होता है इसको आप एक बार नीचे मैप में देख सकते है विषय जानकारी नदी का नाम गोमती नदी अंग्रेजी नाम Gomti River नदी का प्रकार मैदानी (गंगा की सहायक नदी) उद्गम स्थल फुलहर झील (गोमत ताल) उद्गम जिला पीलीभीत कुल लंबाई लगभग 960 किमी प्रवाह राज्य उत्तर प्रदेश किस नदी की सहायक गंगा नदी गंगा से संगम मार्कण्डेय महादेव (कैथी) नदी बेसिन गंगा नदी प्रणाली जल स्रोत वर्षा एवं भूजल प्रमुख उपयोग सिंचाई, पेयजल, मत्स्य पालन

Scroll to Top
Home Current Affairs Quiz
About Us Contact Us Disclaimer Privacy Policy