भारत के प्रमुख मंदिर: स्थान, महत्वपूर्ण तथ्य | Famous Temples of India
भारत को ‘मंदिरों का देश’ कहा जाता है। यहाँ की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति की झलक यहाँ के भव्य मंदिरों में देखने को मिलती है। प्रतियोगी परीक्षाओं (SSC, UPSC, Railway, State PSC) में अक्सर इन मंदिरों की Architecture, निर्माणकर्ता और उनके स्थान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इस Article में हम India’s Famous Temples के बारे में जानेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी, UP): यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसका वर्तमान स्वरूप अहिल्याबाई होलकर ने बनवाया था। केदारनाथ और बद्रीनाथ (उत्तराखंड): ये ‘चार धाम’ यात्रा के मुख्य केंद्र हैं। केदारनाथ शिव को और बद्रीनाथ विष्णु को समर्पित है। स्वर्ण मंदिर (अमृतसर, पंजाब): इसे ‘हरमंदिर साहिब’ भी कहा जाता है। इसकी नींव सूफी संत मियां मीर ने रखी थी। खजुराहो के मंदिर (मध्य प्रदेश): इनका निर्माण चंदेल शासकों ने करवाया था। यह अपनी कामुक मूर्तिकला के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं। सोमनाथ मंदिर (गुजरात): यह भारत का प्रथम ज्योतिर्लिंग माना जाता है। इस पर महमूद गजनवी ने कई बार आक्रमण किया था। दिलवाड़ा जैन मंदिर (राजस्थान): माउंट आबू में स्थित यह मंदिर संगमरमर की शानदार नक्काशी के लिए जाना जाता है। जैन लोगो का इतिहाश से जुड़े सवाल भी आपको इस वेबसाइट पर मिलेंगे मीनाक्षी अम्मन मंदिर (मदुरै, तमिलनाडु): यह मंदिर अपने विशाल ‘गोपुरम’ (प्रवेश द्वार) के लिए प्रसिद्ध है। बृहदेश्वर मंदिर (तंजावुर, तमिलनाडु): इसे ‘राजराजेश्वर’ मंदिर भी कहते हैं। इसे चोल राजा राजराज प्रथम ने बनवाया था। तिरुपति बालाजी (आंध्र प्रदेश): यह दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है, जो भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित है। विरुपक्ष मंदिर (हम्पी, कर्नाटक): यह विजयनगर साम्राज्य की कला का उत्कृष्ट नमूना है। कोणार्क सूर्य मंदिर (ओड़िशा): इसे ‘ब्लैक पगोडा’ कहा जाता है। इसका आकार एक विशाल रथ जैसा है जिसमें 24 पहिये लगे हैं। जगन्नाथ मंदिर (पुरी, ओड़िशा): यहाँ की ‘रथ यात्रा’ पूरी दुनिया में मशहूर है। कामाख्या देवी मंदिर (असम): यह तांत्रिक पूजा का मुख्य केंद्र है और गुवाहाटी की नीलांचल पहाड़ियों पर स्थित है। Load More Questions








