मई 2026 करेंट अफेयर्स और महत्वपूर्ण GK प्रश्न | May Current Affairs in Hindi

करंट अफेयर्स के लिए आपके लिए मई के लिए उपयोगी सवाल लेकर आये है जो आगे एग्जाम और इंटरव्यू में पूछे जा सकते है |

मई महीने के महत्वपूर्ण दिवस | Important Days in May

मई महीने के महत्वपूर्ण दिवस

Important National and International Days in May

तारीख दिवस (Day) महत्व / विवरण
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस International Labour Day
गुजरात और महाराष्ट्र स्थापना दिवस
मजदूरों के अधिकारों और उनके योगदान के सम्मान में।
1960 में इसी दिन भाषाई आधार पर दोनों राज्यों का गठन हुआ था।
3 मई विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस World Press Freedom Day प्रेस की आजादी के सिद्धांतों, वैश्विक स्तर पर प्रेस की स्वतंत्रता का मूल्यांकन करने और पत्रकारों के सम्मान के लिए।
8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस World Red Cross Day रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट की जयंती और दुनिया भर में उनके मानवीय कार्यों को याद करने के लिए।
11 मई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस National Technology Day 1998 में भारत के सफल पोखरण परमाणु परीक्षण (शक्ति-1) की याद में और वैज्ञानिकों के योगदान के सम्मान में।
12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस International Nurses Day ‘द लेडी विद द लैंप’ यानी फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती और स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के अतुलनीय योगदान के लिए।
15 मई अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस International Day of Families समाज और समाज की बुनियादी इकाई के रूप में परिवारों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए।
17 मई विश्व दूरसंचार दिवस World Telecommunication Day सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) के महत्व और इंटरनेट के सामाजिक-आर्थिक बदलावों के प्रति जागरूक करने के लिए।
21 मई राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस National Anti-Terrorism Day पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर समाज में शांति, मानवता और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता के लिए।
22 मई अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस International Biological Diversity Day पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और विभिन्न जीवों व वनस्पतियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए।
24 मई राष्ट्रमंडल दिवस Commonwealth Day कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) देशों के बीच आपसी सहयोग, एकता और वैश्विक शांति को बढ़ावा देने के लिए।
31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस World No Tobacco Day तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों और बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए।

विशेष दिवस (दिन के आधार पर):

• मई का पहला रविवार: विश्व हास्य दिवस (World Laughter Day)

• मई का दूसरा रविवार: मातृ दिवस (Mother’s Day)

महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तिथियाँ: Historical Dates | 50 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (MCQs)

✅ Correct: 0    |    ❌ Wrong: 0
📚 सवाल लोड हो रहे हैं, कृपया प्रतीक्षा करें…

Scroll to Top